सलमान खान की फिल्म भारत के, पोस्टर और टीज़र रिलीज़ होने के बाद से ही हम सभी इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। और आज हमारा ये इंतज़ार ख़त्म हो चुका है, क्योंकि भारत का ट्रेलर हो चुका है रिलीज़। इतना ही नहीं, इस ट्रेलर ने आते ही धमाल मचा दिया है।
ट्रेलर में सलमान के कैरेक्टर, भारत का इंट्रोडक्शन, जवाहरलाल नेहरू जी की स्पीच से होता है। जिसमे वह कहते हैं, ‘ आधी रात के समय, जब दुनिया सो जाएगी, तब भारत जीवन और स्वतंत्रता के लिए जागेगा’। और फिर होती है भाई की एंट्री। आपको बता दूँ, के इस फिल्म में भारत की ज़िन्दगी के अलग अलग दौर की कहानी बताई गयी है। इसके अलावा ट्रेलर में दिशा पाटनी की भी थोड़ी सी झलक बताई गयी है, और उनका कैरेक्टर काफी दिलचस्प लग रहा है। और फिर होती है भारत की ‘मैडम सर’ उर्फ़ कटरीना कैफ की एंट्री, जिससे ट्रेलर और ज़्यादा दमदार हो जाता है। फिल्म में जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर भी अलग अंदाज़ में देखने को मिलेंगे। अब पढ़ते ही रहेंगे या ट्रेलर भी देखेंगे।
यहाँ देखिये ट्रेलर-
अली अब्बास ज़फर द्वारा निर्देशित, अतुल अग्निहोत्री की रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा निर्मित, भारत, 5 जून को रिलीज़ होगी।
क्या आप भी हमारी तरह ‘भारत’ देखने के लिए एक्साइटेड हैं?
The post भारत ट्रेलर: सलमान खान और कटरीना कैफ की ये फिल्म दे रही है एंटरटेनमेंट की फुल ग्यारंटी is copyright of MissMalini.
from MissMalini http://bit.ly/2IziAxP
No comments:
Post a Comment