Saturday, December 15, 2018

तेरे बिन: रणवीर और सारा की केमिस्ट्री देखकर आपको भी हो जाएगा ‘तेरे बिन’ से प्यार

रोहित शेट्टी की फिल्में भले ही एक्शन भरी हो, लेकिन उसमे रोमांस का तड़का तो होता ही है। और जिस फिल्म में रोमांस होता है, उसमे होते हैं रोमांटिक गाने। फिल्म सिम्बा का पहला गाना, आँख मारे तो हम सभी को बहुत पसंद आया, लेकिन आज रिलीज़ हुआ है सिम्बा का पहला रोमांटिक गाना, ‘तेरे बिन’। सच बताऊँ तो मुझे पुराने गानों के रीमेक कुछ ख़ास पसंद नहीं आते, लेकिन, ‘तेरे बिन नहीं लगदा दिल मेरा ढोलना’ का ये रीमेक, मुझे काफी पसंद आया। और इसमें रणवीर सिंह और सारा अली खान की केमिस्ट्री देखने लायक है।

यहाँ देखें ये गाना-

ये गाना मूल रूप से नुसरत फ़तेह अली जी द्वारा गया गया है, और इसका रीमेक में राहत फ़तेह अली खान, असीस कौर और तनिष्क बागची ने अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा है। और इसके बोल रश्मि विराग और तनिष्क द्वारा लिखे गए हैं।
आपको कैसा लगा ये गाना? टिप्पणियों में मुझे बताइये।

The post तेरे बिन: रणवीर और सारा की केमिस्ट्री देखकर आपको भी हो जाएगा ‘तेरे बिन’ से प्यार is copyright of MissMalini.



from MissMalini https://ift.tt/2LiiRUr

No comments:

Post a Comment