हँसी तो फँसी में एक साथ काम करने के बाद, परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बड़ी स्क्रीन पर साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं। इस जोड़ी को फिल्म जबरिया जोड़ी में साथ देखा जाएगा, जिसमें बिहार के ‘पकड़वा विवाह’ (दूल्हे को अगवाह करके शादी) का स्वाद देखने को मिलेगा। बॉलीवुड में अभी तक इस विषय को लेकर कोई फिल्म नहीं बनाई गयी है, इसलिए हम सभी के लिए ये काफी नयी होगी। निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज़ की तारीख को, एक कूल स्टॉप-मोशन पोस्टर के साथ घोषित किया, और यह एक बड़े पैमाने पर मनोरंजन करने वाली फिल्म दिख रही है।
फिल्म की निर्माता, एकता कपूर ने, सोशल मीडिया के माध्यम से ये पोस्टर शेयर किया, जिसमें परी और सिड महाशिवरात्री पर काफी धूम मचाते हुए नज़र आ रहे हैं।
यहाँ देखें पोस्टर:
मुझे तो ये फिल्म पोस्टर से ही काफी देसी और मज़ेदार लग रही है। और आपको?
The post परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ की रिलीज़ डेट हुई घोषित is copyright of MissMalini.
from MissMalini https://ift.tt/2L4AHtZ
No comments:
Post a Comment